PM-KISAN Scheme भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसमें पात्र किसानों को हर 4 महीने पर ₹2000 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। भारत के करोड़ों किसानों को PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment 2025 का बेसब्री से इंतज़ार है। हर चार महीने में ₹2000 की सहायता राशि दी जाती है और अब अगली किस्त का समय आ गया है। लेकिन इस बार एक दुखद खबर यह है कि कई किसानों को 20वीं किस्त नहीं मिल सकती है।
इस लेख में हम जानेंगे कि इस बार किस्त कितनों को मिलेगी, क्यों कुछ किसान लिस्ट से बाहर हो सकते हैं, और आपको कौन-कौन से ज़रूरी काम करने होंगे ताकि आपका नाम लिस्ट में बना रहे।

PM किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी?
किस्त संख्या | तारीख |
---|---|
18वीं किस्त | 5 अक्टूबर 2024 |
19वीं किस्त | 24 फरवरी 2025 |
पिछली किस्त 24 फरवरी 2024 को आई थी। अब मार्च, अप्रैल और मई बीत चुके हैं। अनुमान है कि 20वीं किस्त जून 2024 में 15 तारीख से 25 तारीख के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
इस बार किस्त कम किसानों को क्यों मिलेगी?
19वीं किस्त, जो 24 फरवरी 2025 को आई थी, उसमें लगभग 9 करोड़ 88 लाख किसानों को लाभ मिला था। लेकिन इस बार यह संख्या 7 करोड़ या उससे भी कम हो सकती है।
इसकी सबसे बड़ी वजह है – Farmer Registry यानी किसान रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता।
20वीं किस्त पाने के लिए ज़रूरी 4 काम
अगर आप चाहते हैं कि आपको PM Kisan ₹2000 Payment मिले, तो नीचे दिए गए चार काम जल्दी से जल्दी कर लें:
1. किसान रजिस्ट्रेशन करवाएं
सरकार ने साफ कर दिया है कि Farmer Registry के बिना PM Kisan Installment नहीं मिलेगी।
आपको अपनी जमीन की जानकारी और आधार कार्ड को लिंक करवाना ज़रूरी है। यह प्रक्रिया 15-20 दिन ले सकती है, इसलिए इसमें देर न करें।
2. बैंक खाता DBT सक्षम होना चाहिए
आपका बैंक खाता DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए सक्षम होना चाहिए। आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर यह स्टेटस चेक कर सकते हैं।
3. ई-केवाईसी अपडेट करें
अगर आपकी PM Kisan eKYC पूरी नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। eKYC पूरा करना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
4. लैंड सीडिंग वेरिफिकेशन
आपकी जमीन की land seeding with Aadhaar सही ढंग से होनी चाहिए। यदि जमीन की जानकारी या रजिस्ट्रेशन में कोई गलती है, तो PM Kisan Form कैंसिल हो सकता है।
कैसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status?
आप ऑनलाइन भी अपना नाम और स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- pmkisan.gov.in पर जाएं
- “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
- अपना Aadhaar Number या Mobile Number डालें
- अपना नाम, स्टेटस और पिछली किस्त की जानकारी देखें
निष्कर्ष
PM Kisan Yojana June 2025 Installment सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनका Farmer Registry, eKYC, DBT Bank Account और Land Seeding पूरी तरह से अपडेटेड है।
यदि आपने अभी तक ये चार ज़रूरी काम नहीं किए हैं, तो तुरंत कर लें। नहीं तो इस बार ₹2000 की राशि आपके खाते में नहीं आएगी।